मंगलवार, 23 मार्च 2021

विभाग ने काटे 3050 उपभोक्ताओं के कनेक्शन

अजमेर। विद्युत वितरण निगम द्वारा बकाया बिल भुगतान के लिए सख्ती शुरू कर दी गयी है। पहले दिन डिस्कॉम के साढे नौ सौ से ज्यादा अधिकारियों ने 6207 उपभोक्ताओं से 11.92 करोड़ रुपयों की वसूली की। बिल नही जमा कराने वाले उपभोक्ताओं पर कार्यवाही करते हुए 3050 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन पर निगम का करीब 5.48 करोड़ रुपयों का बकाया था। निगम द्वारा 27 मार्च तक राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी ने डिस्कॉम की सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर चल रहे बकाया राशि की वसूली के लिए अधिकारियों के लक्ष्य तय किए हैं। इस पूरे अभियान की निगरानी खुद प्रबन्ध निदेशक कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...