मंगलवार, 23 मार्च 2021

प्रखर समाजवादी चिन्तक का 111 वां जन्मदिवस

बृजेश केसरवानी           
प्रयागराज। प्रखर समाजवादी चिन्तक डॉ. राम मनोहर लोहिया के 111 वें जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी महानगर की ओर से सिविल लाईन्स बस अड्डा चौराहा स्थित मूर्ति स्थल पर जुटे सपा महानगर के पदाधिकारीयों ने मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रवीन्द्र यादव, महेन्द्र निषाद, सन्तोष यादव, संतोष निषाद, सुनील कुमार कुशवाहा, जयभारत यादव, सचिन यादव, अब्दुल्ला तेहामी,सऊद अहमद आदि शामिल रहे।
सपा युवा नेता रेहान अहमद के नेत्रित्व मे कटरा मनमोहन पार्क चौराहे से डॉ. राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस पर साईकिल रैली निकाली गई। साईकिल सवारों को ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव व महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने झण्डी दिखा कर रवाना किया। साईकिल रैली कटरा से से होते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया मूर्ति स्थल पहुँची। जहाँ साईकिल सवारों ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात रैली सुभाष चौराहा होते हुए पूनाः मनमोहन पार्क चौराहा पहुँच कर सम्पन्न हुई। साईकिल रैली में सवार एडवोकेट अनूप यादव, मोहम्मद आसिफ,दीपक त्रिपिठी,राकेश वर्मा,रंजीत यदुवंशी,नईम बाबा, दानिश, राशिद, रवि उपाध्याय, अरबाज़ अहमद सहित सैकड़ो सपा नेता साईकिल लेकर जनजागरुकता अभियान मे जुड़े रहे। योगेश यादव, इफ्तेखार हुसैन, सन्दीप पटेल, रवीन्द्र यादव, महेन्द्र निषाद, ननकऊ यादव, नाटे चौधरी, रंजीत यदुवंशी,मशहद अली खान, कल्लू यादव, अब्दुल्ला तेहामी, सऊद,सुनील कुमार कुशवाहा, संतोष निषाद, अमित यादव, जयभारत यादव आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...