गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

हरिद्वार: अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु, लगाईं डुबकी

हरिद्वार। मौनी अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु , लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार। आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या पर धर्मनगरी में उमड़े श्रद्धालु, आज आस्था का महापर्व मौनी अमावस्या का पावन स्नान है। हरिद्वार हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर देश भर से आए श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अब तक भारी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। माना जाता है। आज के दिन मां गंगा में स्नान करने और दान पुण्य करने से सभी फलों की प्राप्ति होती है। स्नान को देखते हुए मेला पुलिस और प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई है। मेला क्षेत्र को 6 जोन और 24 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस द्वारा कोरोना के दृष्टिगत सरकार की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है।
महाकुंभ से पहले मौनी अमावस्या का स्नान मेला पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए मेला पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए हैं।
मौनी अमावस्या के स्नान पर्व को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 6 जोन और 24 सेक्टर में बांटा गया है। यात्रियों की भीड़ हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करने आ रही है। जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है।
भारत सरकार द्वारा जो एसओपी जारी की गई है। वह कुंभ मेले के स्नान को लेकर है। यह स्नान कुम्भ मेले में नहीं हैं। मकर संक्रांति स्नान पर्व पर भी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ हरिद्वार आई थी। और इस स्नान पर्व पर उससे ज्यादा भीड़ का अनुमान लगाया जा रहा है। 
देश भर से हरिद्वार मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आने वाले श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है। कि मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर मां गंगा में स्नान कर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। आज के दिन मां गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। और मन को शांति मिलती है। श्रद्धालु का कहना है। कि कोरोना महामारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अच्छे बंदोबस्त किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...