मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, रिमांड पर लेगी पुलिस

दीप सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, फिर 7 दिन की रिमांड पर लेगी दिल्ली पुलिस
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की पुलिस हिरासत बढ़ा दी गई है। दीप सिद्धू को एक बार फिर 7 दिन की रिमांड पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
आपको बता दें कि दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है। करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।
पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है। कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है। उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है। पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था। और उसे उसकी महिला मित्र विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी।
जांच एजेंसियां सिद्धू की महिला मित्र की भूमिका की भी जांच करेंगी। गौरतलब है। कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे। और उन्होंने वहां प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था।
गौरतलब है। कि दीप सिद्धू ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक लाइव के जरिए किसान नेताओं को खुली चेतावनी दे दी थी। खुद को गद्दार कहे जाने से नाराज सिद्धू ने किसान नेताओं को धमकी दी थी। कि अगर उन्‍होंने अपना मुंह खोला और किसान आंदोलन की अंदर की बातें खोलनी शुरू कीं तो इन नेताओं को भागने का रास्‍ता भी नहीं मिलेगा। दीप सिद्धू ने कहा कि मेरी बात को डायलॉग न समझें ये बात याद रखना मेरे पास हर बात की दलील है। मानसिकता बदलो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...