शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

अभिनेत्री सुष्मिता ने एक पोस्ट कर हैरान किया

कविता गर्ग
मुंबई। सुष्मिता सेन ने एक ऐसा पोस्ट किया है। जिससे सभी हैरान हो गए हैं। लोग जानना चाहते हैं, कि सुष्मिता के ऐसा पोस्ट करने के पीछे क्या वजह है। सुष्मिता के इस पोस्ट पर लगातार फैंस कमेंट कर रहे हैं और उनसे सवाल पूछ रहे हैं। कई फैंस तो ये भी अटकलें लगा रहे हैं कि शायद सुष्मिता का वैलेंटाइन से पहले ब्रेकअप हो गया। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टा पोस्ट में एक फोटो शेयर की है। इसमें लिखा है। समस्या यही है। महिलाओं को लगता है कि वो बदल जाएगा, मगर वो नहीं बदलता। पुरुषों को लगता है, कि वो छोड़ कर नहीं जाएगी। लेकिन वो चली जाएगी। अब इस पोस्ट को देखने के बाद यही सवाल खड़ा हो रहा है। कि क्या सुष्मिता और रोहमन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। सवाल उठना लाजमी है। सुष्मिता सोशल मीडिया पर अक्सर रोहमन शॉल के साथ तस्वीरें पोस्ट करती थीं। इसके साथ ही वे अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती थीं। सुष्मिता और रोहमन करीब दो सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों काफी समय भी साथ बिताते थे। अब उठ रहे सवालों पर विराम तभी लगेगा जब कपल की ओर से कोई बयान आएगा। वैसे फैंस के लिए एक खुशी की बात है। कि दोनों अभी एक-दूसरे को फॉलों कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...