मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

हरियाणा का मौसम बदलेगा करवट, अनुमान जारी

हरियाणा का मौसम लेगा करवट, बारिश के साथ इस दिन हो सकती है ओलावृष्टी, जानें मौसम का पूर्वानुमान
राणा ओबरॉय  
चंडीगढ़। प्रदेश में सोमवार को रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। करनाल में यह 4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। नारनौल में यह 27 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 3 से 5 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना है। अधिकांश जिलों में रात का पारा बढ़कर 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद फिर ठंड लौटेगी व रात का पारा गिरेगा। बसंत पंचमी के बाद ठंड से राहत की उम्मीद है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में दिल्ली में शीतलहर के 7 दिन दर्ज हुए, जो 2008 के बाद सर्वाधिक हैं। तब ऐसा 12 दिनों तक हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...