गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

जहर: मिनटों में तय करता है मौत का सफरनामा

साँप या सर्प, पृष्ठवंशी सरीसृप वर्ग का प्राणी है। यह जल तथा थल दोनों जगह पाया जाता है। इसका शरीर लम्बी रस्सी के समान होता है। जो पूरा का पूरा स्केल्स से ढँका रहता है। साँप के पैर नहीं होते हैं। यह निचले भाग में उपस्थित घड़ारियों की सहायता से चलता फिरता है। इसकी आँखों में पलकें नहीं होती, ये हमेशा खुली रहती हैं। साँप विषैले तथा विषहीन दोनों प्रकार के होते हैं। इसके ऊपरी और निचले जबड़े की हड्डियाँ इस प्रकार की सन्धि बनाती है। जिसके कारण इसका मुँह बड़े आकार में खुलता है। हम आपको विश्व के 4 ऐसे सांपो के बारे में बताएंगे जिनका जहर लोगों की मिनटों में मौत तय कर सकता है तो चलिए शुरू करते हैं।

1- सॉ स्केल्ड वाईपर

यह सांप वैसे तो पूरे संसार में पाए जाते हैं और इनकी ज्यादातर प्रजातियां जहरीली होती है। लेकिन इनकी सबसे जहरीली प्रजाति स्केल्ड वाईपर और चैन वाइपर है। जो कि भारत चीन और साउथ ईस्ट एशिया में पाई जाती है। छोटे आकार का होता है यही सांप भारत में सांपों के काटने से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार है।

2- ईस्टर्न ब्राउन स्नेक

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला यह सब बहुत ही जहरीला होता है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जहर का 14000 वा हिस्सा भी किसी इंसान को खत्म करने के लिए काफी है इसे खराब बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में इंसानी इलाकों के पास ज्यादा पाया जाता है और ऑस्ट्रेलिया में सांपों के काटने से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों के लिए यही सांप जिम्मेदार है।

3- बेंडिड सी क्रेट

पानी वाले सांप जहरीले नहीं होते यह आपकी गलतफहमी है। दुनिया का सबसे जहरीला सांप पानी में ही रहता है। यह सांप साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्दन ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में पाया जाता है।यह सांप संसार का सबसे जहरीला सांप है। इस सांप के जहर की कुछ मिलीग्राम बूंदे 1000 व्यस्त इंसानों की मौत के लिए काफी है। समुद्र में पाए जाने के कारण इंसानों के लिए इतना खतरनाक नहीं है। मछुआरे मछली पकड़ते वक्त कभी कबार इसका शिकार होते हैं। इंसानों को काटने से उसकी मिनटों में ही मौत हो जाती है। 

4- इंग्लैंड ताइपन

इनलैंड ताइपन जिसे वेस्टर्न ताइपन भी कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। यह सांप इतना जहरीला होता है कि इसके एक बार डसने से जितना जहर निकलता है। उसे 100 वयस्क लोगों की मौत हो सकती है। इसके काटने से 30 से 45 मिनट के अंदर मौत हो जाती है। अगर इलाज नहीं हुआ तो यह सांप वैसे तो काफी शांत और शर्मीले होते हैं और छेड़खानी होने पर ही काटते हैं और यह काफी फुर्तीले होते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ऐसा सांप का जहर किंग कोबरा से 50 गुना ताकतवर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...