शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

पाडेंय को व्यापारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

मोहनलालगंज। व्यापार मंडल अध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि रहे स्वर्गीय सुजीत पांडे की मृत्यु के पश्चात शुक्रवार को फिर व्यापारियों ने उनकी यादों में दीप प्रज्वलित कर व चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही उनके बेटे व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडे ने दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अपने पिता के समय पर व्यापारियों को मिल रहे सुरक्षा तथा समस्याओं के निवारण हेतु तथा समाज में हर जरूरतमंद की आवाज उठाने के लिए संकल्प भी लिया। श्रद्धांजलि अर्पित के दौरान सभा में बैठे व्यापारी गण व आम नागरिक भावुक दिखे और बारी-बारी सभी पदाधिकारी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया वही अपने संबोधन में अजय पांडे ने बताया कि स्वर्गीय सुजीत पांडे की याद में उनके नाम से गरीब व जरूरतमंदों के लिए ट्रस्ट बनाया जाएगा। जिसमें हर गरीब व जरूरतमंद की सहायता की जा सके। पिता का यही सपना था। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, देवेंद्र पांडे, अरुणेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र पांडे, ललित शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, शिव अटल सिंह, जिला महामंत्री युवा मोर्चा धीरू पांडे, मोहम्मद रईस मनोज गुप्ता, आशीष द्विवेदी, पारुल गुप्ता, दीपू सिंह, विपिन यादव, इकबाल अहमद व काफी संख्या में व्यापारी गढ़ व सम्मानित लोग एकत्रित रहे।

अभिलाष दीक्षित

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...