मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

ईओ के ऑफिस ना आने पर भड़के लोग, धरना

अब्दुल सत्तार
पिरान कलियर। मंगलवार को जनपद सहारनपुर स्थित कलियर नगर पंचायत की सैकड़ांे महिलाओं ने घेर कर ईओ के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि कलियर नगर पंचायत का ईओ यहां नहीं आता है। ईओ के न आने से नगरवासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे नगर पंचायत विकास के मामले पिछड़ता जा रहा है। ईओ के नहीं आने से प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने ईओ पर आरोप लगाकर कहा कि सरकार द्वारा एक पॉलिसी बनाकर नगरवासियों के लिए 1200 शौचालय का बजट आया हुआ है। जिसका वितरण ईओ के नहीं आने से हो नहीं पा रहा है।

बता दें कि कलियर नगर पचायत में तैनात ईओ विनोद श्रेय का विवादित इतिहास रहा है। वे अपनी हठधर्मिता के चलते मशहूर हैं। बताया गया है कि ईओ विनोद श्रेय उत्तराखंड के थराली नगर पंचायत में तैनात रहते हुये अपनी हठधर्मिता के चलते ही सस्पेंड रह चुका है। इसी हठधर्मिता चलते कलियर नगर पंचायत में भी स्थानीय लोगांे का गुस्सा आज उनके खिलाफ फूट गया और ईओ के खिलाफ विरोध-प्रर्दशन कर नगर पंचायत से तत्काल हटाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि कलियर नगर पंचायत में सालों से तैनात ईओ विनोद श्रेय नगर पंचायत मंे नहीं आते हंै। जिससे नगर का विकास नहीं हो पा रहा है। जो पिछले एक वर्ष से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।

प्रदर्शन करने वाली महिलाओं जरीना, हसीना, रंजीता, सुमन, राजो देवी, नर्गिस,जुल्फाना आदि ने बताया कि नगर पंचायत में ईओ के आने से लोगों के अंदर एक आस जगी थी कि अब नगर पंचायत में विकास की गति को बल मिलेगा पर उसके उल्टा हो गया और नगर पंचायत में विकास कार्यों का पहिया पृरी तरह ठप हो गया है। ईओ विनोद श्रेय महीनों-महीनों तक नगर पंचायत से गायब रहता है। जिससे नगर की जनता परेशान हो गई है। नगरवासियों को प्रमाण पत्र बनवाने में सालों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की पॉलिसी के तहत नगर पंचायत में 1200 शौचालय का बजट आया हुआ है। जो नगरवासियों को वितरण होना था। लेकिन ईओ के न आने के कारण यह बजट धूल फांक रहा है। और सरकार द्वारा दिया गया यह बजट तथा सरकार की पॉलिसी को यह ईओ पलीता लगा रहा है। नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं हो पा रही है। तमाम फाईलें अटकीं पड़ी हुई है। स्थानीय लोगो ने साफ ने कहा कि यदि सरकार द्वारा नगर पंचायत से कथित ईओ को नहीं हटाया गया तो नगरवासी सरकार के खिलाफ मुखर होकर मोर्चा खोल देंगे।

ईओ के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली के सामने उग्र धरना-प्रदर्शन कर उनसे ईओ को तत्काल हटाने की माँग की। शफक्कत अली ने प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को आश्वासन दिया है कि मामले का हल जल्द ही निकाला जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...