मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक करेंगे नई पारी की शुरुआत

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर अब करेंगे नई पारी की शुरुआत, 25 फरवरी को है ये खास प्लान
राणा ओबराय 
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व मुखिया अशोक तंवर ने अब नई पारी की शुरुआत करने की तैयारी कर दी है। 25 फरवरी को वो दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। अशोक तंवर की तरफ से नया मोर्चा बनाया जा रहा है। जिसके पत्ते वो 25 फरवरी को ही खोलेंगे।
इतना ही नहीं दिल्ली में खुद अशोक तंवर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे तो चंडीगढ़ में अवतिंका तंवर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। इसके लिए अलावा देश के 25 से ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
माना जा रहा है। कि अब अशोक तंवर नये मोर्चे के साथ अपने कार्यकर्ताओं को साथ में जोड़ने की कोशिश करेंगे वहीं नई टीम के साथ जनता के बीच जाएंगे। बता दें कि अशोक तंवर को विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था और कुमारी सैलजा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इसके बाद अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि वो पार्टी छोड़ने के बाद इनेलो और जेजेपी नेताओं के साथ नजर आए थे। लेकिन कांग्रेस से उन्होंने दूरी बना ली थी।
अब एक बार फिर राजनीति में पैर जमाने के लिए अशोक तंवर खुलकर सामने आ रहे हैं और वो नये मोर्चे का साथ जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...