शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

आरक्षण: अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया

हरिओम उपाध्याय     

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिलेवार जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। कानपुर नगर, औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं शामली, बागपत, लखनऊ, कौशांबी ,सीतापुर, हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जाति स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेगी। वहीं संभल, हापुड़, एटा, बरेली, कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री के लिए आरक्षित किया गया है। आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर, पीलीभीत ,बस्ती, संतकबीरनगर ,चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़ ,कन्नौज, हमीरपुर, बहराइच, अमेठी ,गाजीपुर ,जौनपुर, सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद स्त्रियों के लिए आरक्षित किया गया है। अलीगढ़ ,हाथरस, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात ,गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, गोंडा ,बलरामपुर ,श्रावस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर ,सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, बिजनौर ,रामपुर, अमरोहा ,मेरठ ,बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...