मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

आर्थिक तंगी से परेशान महिला गंग नहर में कूदीं

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। आर्थिक तंगी और घरेलू झगड़ों से तंग आकर एक महिला ने गंग नहर में छलांग लगा दी। नहर पर निगरानी के लिए मौजूद गोताखोरों ने काफी मुश्किल से महिला की जान बचाई। मामला गाजियाबाद के मसूरी इलाके का है। अचानक एक महिला को नहर में छलांग लगाते देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन उससे पहले मौके पर मौजूद गोताखोरों ने अपना कर्तव्य निभाया। गोताखोरों ने नहर में कूदकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। महिला से जानकारी जुटाई जा रही है, कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। लेकिन राहत इस बात की है कि महिला की जान बच गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...