सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

उत्तराखंड में बारिश और हिमपात की संभावना जारी

उत्तराखंड। प्रदेश में बारिश और हिमपात की संभावना, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम
पंकज कपूर  
देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से जल्द निजात मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान की माने तो उत्तराखंड में जल्द ही मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। यह क्रम गुरुवार को भी बना रह सकता है। लिहाजा अगले कुछ और दिन कड़ाके की ठंड में इजाफा होने की संभावना है।
रविवार को जोशीमठ, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर और चम्पावत में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। प्रदेश में चम्पावत सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।
इस बार शीतकाल में प्रदेश में बारिश बेहद कम हुई है। पांच वर्ष में पहली बार अक्टूबर से जनवरी तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 71 फीसद कम रहा है। उच्च हिमालय को छोड़ दें तो प्रदेश में पांच जनवरी के बाद से हिमपात भी नहीं हुआ है। ऐसे में लोग बारिश और बर्फबारी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में मौसम में बदलाव संभव है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह और शाम भले ही सर्द हो, लेकिन दोपहर में धूप गरमाहट का एहसास करा रही है। दून में भी दिन के समय पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। हालांकि, रात को पारे में तेजी से गिरावट आ रही है। इधर मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है।
मौसम विभाग ने ठंड से बचाव के साथ ही कोहरे में वाहन चलाते समय एतिहात बरतने की सलाह दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...