बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

उन्नाव कांड: किशोरी को आया होश, खोले राज

उन्नाव। थाना असोहा क्षेत्र के बबुराहा गांव की तीसरी किशोरी को होश आ गया है। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने होश में आई लड़की ने घटना वाले दिन का सारा मामला उनके सामने रखा और एक ही सांस में सारी कहानी कह सुनाई। किशोरी से मिली जानकारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया की उन्नाव कांड में बेहोश हुई तीसरी लड़की ने होश में आने के बाद अपने बयान में बताया है कि घटना वाले दिन आरोपी विनय और उसका दोस्त खेत पर आया था। उस समय उसके साथ दो अन्य लड़कियों पशुओं के लिए चारा इकट्ठा कर रही थी। दोस्त के साथ खेत पर आए विनय ने लड़कियों के सामने नाश्ते की पेशकश की। जिसे लड़कियों ने तुरंत ही अस्वीकार कर दिया। इसके बाद विनय ने तीनों लड़कियों को पानी पिलाया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी ने तीनों लड़कियों में से किसी के साथ यौन उत्पीड़न नहीं किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तीनों लड़कियों को पानी में कुछ कीटनाशक मिलाकर पिलाया था। होश में आई लड़की ने बताया है कि पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी। लेकिन उनके साथ किसी भी तरीके की छेड़खानी या यौन उत्पीड़न की घटना नहीं हुई है। एसपी उन्नाव आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए बयान को दर्ज कर लिया गया है, जिसे आगे की विवेचना में शामिल कर पुलिस अगली कार्यवाही में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...