शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

तीनों कृषि बिल किसानों के फायदे में हैं: जनरल

अश्वनी उपाध्याय लखनऊ/अलीगढ। भारतीय थल सेना के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि तीनों कृषि बिल किसानों के फायदे में हैं। किसानों की आड़ में कुछ लोग व दल राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। चीन भारत की ताकत को जानता है। हमारी फौज भी आज हर तरह से जवाब देने में सक्षम है। अलीगढ़ महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद हिन्दुस्तान से बातचीत में केंद्रिय मंत्री ने कहा कि किसानों को गुमराह किया जा रहा है। कानून पूरी तरह से किसानों के हित में हैं और इसमें किसी का भी कोई नुकसान नहीं है। किसानों की आड़ में कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। जो पूरी तरह से गलत है। उन्हें रोकने के लिए दिल्ली में अगर सख्ती भी की जा रही है तो वह पूरी तरह से सही है। किसान आंदोलन में किसान कम और फोटो खिंचवाकर अपनी पब्लिसिटी कराने वालों की भीड़ ज्यादा है। एक सवाल के जवाब में पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि चीन को सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है। अगर भारत के 20 जवान शहीद हुए, तो चीन को इसका खामियाजा 60 जवान खोकर उठाना पड़ा है। नेपाल द्वारा सीमा विवाद उत्पन्न करने के मामले पर वह बोले कि भारत के लिए यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। नेपाल की आंतरिक राजनीति के कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ, जो जल्द ही खत्म हो जाएगा। नेपाल से भारत का रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है, जो कभी भी खत्म नहीं हो सकता है। जल्दी ही दोनों देशों के बीच की मधुरता फिर लोगों के सामने होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...