मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का निधन, क्षति

कविता गर्ग  
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राजीव कपूर का निधन हो गया है। राजीव कपूर शोमैन राज कपूर के बेटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी उम्र 58 साल थी। आपको बता दें कि राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे। रिपोर्ट के मुताबिक राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए थे।
अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...