शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

बाजार में 50 और 200 के नकली नोट: आरबीआई

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जानकारी दी है। बाजार में 50 और 200 के नकली नोट कमाए जा रहे हैं। आरबीआई ने ग्राहकों को सावधान करते हुए असली नोट की पहचान बताई। आरबीआई ने यह भी बताया कि अगर किसी बैंक की सेवा से आप प्रसन्न नहीं है। तो उसकी शिकायत लोकपाल में कर सकते हैं। ।इसके लिए वेबसाइट पर जाकर संबंधित बैंक की शिकायत करनी होगी। इसके साथ ही आरबीआई ने असली नोट की पहचान भी बताई।
रिजर्व बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेंजर बी महेश ने एक कार्यक्रम में कहा कि मार्च-अप्रैल के बाद सभी पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। हालांकि इसको लेकर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट के बदले नए नोट आ चुके हैं। फिलहाल 100, 10 और 5 के नए और पुराने दोनों नोट मार्केट में चल रहे हैं। गौरतलब है। कि आरबीआई ने 2019 में 100 रुपए के नए नोट जारी किया। तब साफ कहा कि पहले सौ रुपए की करेंसी भी चलती रहेगी।
कैसे करें नोट की पहचान
50 रुपए के असली नोट में फ्रंट में मूल्य वर्ग में 50 के साथ आर-पार मिलान कीजिए
देवनागरी में 50 लिखा है।
बीच में महात्मा गांधी की फोटो है।
माइक्रो लेटर्स में आरबीआई भारत और 50’ लिखा है।
है। जिस पर भारत और आरबीआई दर्ज है।
दाईं ओर अशोक है।
इलेक्‍ट्रोटाइप (50) वॉटरमार्क है।
नंबर पैनल ऊपर बाएं तरफ और नीचे दाईं तरफ छोटे से बढ़ते आकार में लिखे होते है।
50 रुपए के नोट में पीछे की तरफ छपने वाला साल, स्वच्छ भारत लोगो और स्लोगन पैनल और आकार 66 135 एम एम होता है। जबकि 200 रुपए के नोट में लगभग सभी चीजें वहीं होती हैं।
इसमें नोट तिरछा करने पर हरे रंग का धागा नीले रंग में दिखाई देता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...