मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

कासगंज सिपाही हत्याकांड केस में 2 और अरेस्ट

कासगंज सिपाही हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज सिपाही हत्याकांड के मुख्य आरोपी फरार मोती सिंह के मामा के लड़के गुड्डू और गिरफ्तार नवाब सिंह के पिता रामेस्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिढपुरा इलाके में नौ फरवरी की शाम अवैध रुप से शराब बनाने की सूचना पर नगला धीमर गांव में गये दरोगा और कांस्टेबल पर शराब माफियाओं ने हमला कर सिपाही देवेंद्र कुमार कुर्की की हत्या कर दी थी। घटना में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये थे। घटना के बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी का भाई एलकार सिंह अगले दिन तड़के काली नदी के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था।
इस मामले में कासगंज पुलिस ने कटरी में कॉम्बिंग के दौरान सिपाही देवेन्द्र की हत्या के मुख्य आरोपी मोती सिंह के मामा के लड़के गुड्डू और गिरफ्तार नवाब सिंह के पिता रामेस्वर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोती सिंह अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है। मुख्य आरोपी मोती पर एडीजी जोन आगरा ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस मामले में पुलिस मोती सिंह की मां समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...