मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

हरियाणा पुलिस के दो मुंशी समेत 18 आरोपी अरेस्ट

हरियाणा पुलिस के दो मुंशी समेत 18 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
राणा ओबराय 
चंडीगढ़। फर्जी पासपोर्ट बनाने के एक मामले में पुलिस ने अब तक 70 फर्जी पासपोर्ट बनने का खुलासा किया है। इनकी संख्या जांच में और भी ज्यादा हो सकती है। इस मामले में डीएसपी सुभाष बिश्नोई के नेतृत्व में जांच कर रही टीम अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इसमें टोहाना थाने के दो मुंशी नरेश कुमार, बलजीत, टोहाना डाकघर का पोस्टमैन व पासपोर्ट बनाने का काम करने वाले अनिल भाटिया की गिरफ्तारी हो चुकी है। अनिल भाटिया ने पुलिस के सामने कई राज खोले थे। जिसके बाद पुलिस अब तक 18 लोगों ट्रेस आउट कर चुकी है। इस गिरोह का मास्टर माइंड दिल्ली का मोनू बताया गया है। जिसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पासपोर्ट विभाग के अधिकारी सुखदेव, अनिल छपरा, अमरीक सिंह भी आरोपियों में शामिल है।
अब तक हुई गिरफ्तारियों में पंजाब व कलकत्ता के लोग भी शामिल हैं। इस गिरोह ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व बांग्लादेशी लोगों के पासपोर्ट बना दिए थे। इस मामले में खास बात यह है। कि एक बांग्लादेशी का टोहाना का एड्रेस दिखाया गया है।
जिसके आधार पर पासपोर्ट बना दिया गया जबकि वह टोहाना में रहता ही नहीं है। इसी तरह पंजाब के एक व्यक्ति को जिस पर मर्डर का मामला दर्ज है। उसका भी पासपोर्ट बना दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...