सोमवार, 11 जनवरी 2021

भारत में पहली बार मिला अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन

मुसीबत बढ़ी: भारत में पहली बार मिला अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन

मुंबई। देश में कोरोना वायरस ने खुद को भयानक तौर पर बदल लिया है। यानी वह म्यूटेट कर गया है। इस म्यूटेशन की वजह से अब उस पर तीन तरह की एंटीबॉडीज का कोई असर नहीं है। इसे खोजा है। मुंबई के एक डॉक्टर और उनकी टीम ने। कोरोना ने जो म्यूटेशन किया है। उसका सीधा संबंध दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन से है। यानी ये कोरोना के खिलाफ आपके शरीर में बन रही एंटीबॉडीज का असर इस नए कोरोना वायरस पर कम होगा। मुंबई के खारघर स्थित टाटा मेमोरियल सेंटर में रिसर्चर्स को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (मुंबई शहर से बाहर) के तीन कोरोना मरीज मिले, जिनमें दक्षिण अफ्रीका के कोरोना म्यूटेशन की तरह ही म्यूटेशन हुआ है। यहां तक मुबंई में हुए म्यूटेशन की वंशावली यानी जीनोम का स्ट्रक्चर दक्षिण अफ्रीका वाले म्यूटेशन में मिलता है।
अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील होकर जिस प्रकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है। वह अन्नदाता का सीधे-सीधे अपमान है। घोर निंदनीय यादव ने आगे कहा अब तो देश की जनता भी किसानों के साथ खड़ी होकर पूछ रही है। दुनिया में उठता हुआ धुआं दिखता है। जिन्हें घर की आग का मंज़र, क्यों न दिखता उन्हें’।
अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए कहा सपा के समय में पूर्वांचल की खुशहाली के लिए समाजवादी एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हुआ था। जिसे भाजपा सरकार न बना सकी। अब सपा की सरकार आयेगी और हवाई जहाज उतारकर इसका उद्घाटन करेगी। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार के ऐसे विकास से, नाम है। एक्सप्रेस-वे, पर बना रही है। बैलगाड़ी की चाल से...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...