शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

स्वच्छता सर्वेक्षण: एड़ी से चोटी का जोर लगाया

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर रैंकिग हासिल करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहा है। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर रैंकिग हासिल करने के लिए खुद लगातार सफाई कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। म्युनिसिपल कमिश्रर का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अच्छी रैकिंग के लिए शहर की सफाई व्यवस्था में आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। जो इस बार भरपूर मिल रहा है। सफाई के प्रति भी आम नागरिक जागरूक हो रहा है। क्योंकि हर सभ्य संभ्रात नागरिक अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपना योगदान दे रहा है। शहर को खूबसूरती संवारने में नगर निगम भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। पार्षदों तथा जनता की शिकायतों के आधार पर म्युनिसिपल कमिश्रर स्वयं निरीक्षण की तिथि निर्धारित कर वहां पहुंचते हैं तथा तत्काल मौके पर समस्या का समाधान कराते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने निगम के पांचो जोन में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई कार्यो का जायजा लिया। वार्ड 59 पार्षद राजेश शर्मा, वार्ड 39 पार्षद हिमांशु लव, वार्ड 19 पार्षद साक्षी नारंग, वार्ड 21 पार्षद आनंद गौतम, वार्ड 84 पार्षद राजेंद्र त्यागी, वार्ड 65 पार्षद राजकुमार, वार्ड 28 पार्षद विभा देवी, वार्ड 16 पार्षद प्रवीण तथा अन्य पार्षदों के क्षेत्र में म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने पहुंचकर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कराई। आंतरिक गलियों में नालियों की समस्या अवैध रूप से बने रैम्प की समस्या आंतरिक गलियों से जुड़े हुए नालों की समस्या,कूड़ा घर की समस्या, लाइट की समस्या तथा जन जीवन से जुड़ी गाजियाबाद नगर निगम से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर कराया गया। म्युनिसिपल कमिश्रर की इस प्रकार की कार्यशैली को देखकर पार्षदों एवं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा आभार जताया गया। निरीक्षण के दौरान एसबीएन के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. मिथलेश, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, सीटीओ डॉ. संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...