शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

सीबीआई ने किया एनालिटिका के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है।कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने 5.62 लाख भारतीय का फेसबुक डाटा चोरी किया। कैंब्रिज एनालिटिका ब्रिटेन की कंपनी है और राजनीतिक परामर्श देने का काम करती है। जांच एजेंसी ने इस मामले में देश से बाहर की एक अन्य कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च (जीएसआरएल) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फेसबुक-कैंब्रिज एनालिटिका डेटा चोरी मामले की जांच सीबीआई करेगी। सीबीआई को जानकारी मिली थी कि ग्लोबल साइंस रिसर्च ने अवैध तरीके से 5.62 लाख भारतीय फेसबुक यूजर्स का डेटा जमा किया और इसे कैंब्रिज एनालिटिका के साथ साझा किया। आरोप है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने इस डेटा का इस्तेमाल भारत में हो रहे चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...