मंगलवार, 19 जनवरी 2021

नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष बनाया गया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। भाजपा पार्षद अभिषेक चौधरी को नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव मे कांग्रेस और बसपा को झटका लगा है। भाजपा के अभिषेक चौधरी सर्वाधिक 8 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि बसपा के हिमांशु चौधरी को सिर्फ 4 वोट मिले। नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनमें से 8 भाजपा, 2 बसपा और 2 कांग्रेस के सदस्य हैं। नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी चुनाव कराया गया। उपाध्यक्ष पद पर पार्षदों में सहमति नहीं बनने पर चुनाव पूरी प्रक्रिया के तहत शुरू किया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर, पार्षद अनिल स्वामी, भाजपा महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद सुनील यादव, पप्पू पहलवान, मनोज चौधरी, यशपाल पहलवान, अजय शर्मा, अमित डबास, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु चौधरी, हेमलता शर्मा, श्रीभगवान अग्रवाल, दिलशाद मलिक, हरबीर सिंह, मीनल रानी, जाकिर अली सैफी के अलावा अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। सदन सचिव प्रमोद कुमार एवं चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह 11 बजे नामांकन पत्र लिया गया। साढ़े 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र भरकर जमा किए गए। चुनाव में भाजपा के अभिषेक चौधरी को 8 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी हिमांशु चौधरी को 4 वोट मिले। भाजपा ने 3-4 दिन पहले कार्यकारिणी सदस्य यशपाल पहलवान, श्री भगवान शर्मा एवं अभिषेक चौधरी के नाम पर गहन मंथन किया था। लेकिन अंत समय में भाजपा ने अभिषेक चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस के जाकिर अली को 4 वोट मिले। दूसरे चरण में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष-2020-21 के बजट पर चर्चा की गई। मूल और पूरक बजट पेश किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति के बाद महापौर ने बजट पास कर दिया। नगर निगम के लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा ने पूरक बजट पेश किया। पुनरीक्षित बजट 31 दिसंबर तक के डाटा के साथ पेश किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...