बुधवार, 13 जनवरी 2021

ठंड: आग के पास बैठने से हो जाए सावधान

नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड के बीच लोग हर वो चीज करते हैं। जिससे ठंड से बचा जा सके। गर्म कपड़ों के साथ गर्म तासीर वाली चीजें भी खाते हैं। साथ ही आग लगाकर भी ठंड से बचने की कोशिश करते हैं लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है। आग तापने के दौरान एक छोटी से लापरवाही कई लोगों के लिए खतरा बनती है। आग तापने के दौरान इन बातों का ध्यान जरूर है। सांस की बीमारी का खतरा: आग के तापने के दौरान लोग टायर, प्लास्टिक आदी को जलाते हैं। जिससे निकलने वाला धुआं सांस के जरिए आपके शरीर में पहुंचता है। जिससे खतरनाक बीमारियां आप को अपनी चपेट में ले लेती हैं।अस्थमा के मरीजों के लिए ये धुंआ जानलेवा तक साबित हो सकता है। हाथों की ऊंगलियों में सूजन: अधिक ठंड होने के चलते शरीर की तासीर भी ठंडी होने लगती है ऐसे में लोग आग के पास घंटों बैठकर आराम महसूस करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा करने से आप की हाथों की ऊंगलियां तक सूज जाती है। क्योंकि आग के पास बैठने से एक ओर आप के हाथ गर्म हो जाते हैं तो वहीं आप ठंड में होते हैं। जिससे ऊंगलियां सूजती हैं। ऐसे में आप को हाथ सेकने के बाद कुछ देर बाद हाथों के सामान्य तापमान होने तक वहीं बैठा रहना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...