रविवार, 24 जनवरी 2021

ट्रैक्टर रैली: पुलिस को अपना रूट प्लान बताया

ट्रैक्टर रैली के लिए किसानों ने दिया अपना रूट प्लान, दिल्ली पुलिस की हां का इंतजार
हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। किसान नेताओं ने 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली का अपना रूट मैप दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। सूत्रों ने बताया कि किसानों और पुलिस के बीच रूट मैप पर सहमति बन गई है। ट्रैक्टर मार्च चार रूट पर निकाला जाएगा लेकिन रूट को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। दिल्ली पुलिस शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, तभी साफ हो पाएगा कि पुलिस को किस-किस रूट पर आपत्ति है।
बता दें, कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 60वें दिन भी जारी है। सरकार और किसानों के बीच 10वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। वहीं, 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। इसके लिए पुलिस ने किसानों से लिखित में रैली का रूट मांगा था। वहीं, एक प्रदर्शनकारी किसान का कहना है।कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से काफी ट्रैक्टर आ रहे हैं। टिकरी बॉर्डर पर करीब ढाई लाख ट्रैक्टर होंगे और हम 26 जनवरी को शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...