शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

जीएसटी संग्रहित राजस्व ने सारे रिकॉर्ड तोड़े

अकाशुं उपाध्याय  
नई दिल्ली। देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू किये जाने के बाद दिसंबर 2020 में अब तक सबसे अधिक 115174 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ है। जो दिसंबर 2019 में इसी महीने में संग्रहित 103184 करोड़ रुपये की तुलना में 12 फीसदी अधिक है।इससे पिछले महीने नवंबर 2020 में यह राशि 104963 करोड़ रुपये रही थी। लॉकडाउन के बाद दिसंबर 2020 लगातार तीसरा महीना है जिसमें जीएसटी राजस्व संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के पार रहा है।

इससे पहले अक्टूबर 2020 में यह राशि 105155 करोड़ रुपये रही थी। इससे पहले अप्रैल 2019 में अब तक का सबसे अधिक 113866 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रहित हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-188, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024 3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त...