शनिवार, 30 जनवरी 2021

प्रयागराज: पंडित केसरीनाथ पीजीआई से डिस्चार्ज

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व महामहिम राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी कोरोना की लंबी लड़ाई के बाद स्वस्थ होकर आज पीजीआई लखनऊ से डिस्चार्ज किए गए। त्रिपाठी लखनऊ स्थित अपने आवास पर डॉक्टरों की सलाह पर 2 सप्ताह के लिए आइसोलेट किए गए। उक्त जानकारी भाजपा नेता पूर्व पार्षद शिवेंद्र मिश्र ने दी। त्रिपाठी ने सभी शुभचिंतकों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनकी देखरेख में लगे सभी चिकित्सकों एवं हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...