शनिवार, 2 जनवरी 2021

साइकिल व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

सिधौली(सीतापुर)। स्थानीय कस्बे के डाकबंगले में हिंदुस्तान किसान मंच के द्वारा 2 ट्राई साइकिल व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और जिलामहासचिव के जन्मदिन पर सुबह सामुदायिक केंद्र सिधौली में मरीजो को फल व मिष्ठान वितरित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशान्त तिवारी व विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एतमाद हसन इदरीशी के द्वारा शांति, फूलमती,बड़को,इंद्राणी,रामरती, मुन्नी,रामपति,कांति,रहीना,सोहागा, ज्ञानमती,राधा सहित  300 लोगो को को कम्बल वितरित किया गया ।कार्यक्रम संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष आई0 टी0 सेल बिमल तिवारी व जीतू पाण्डेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत तिवारी व कार्यक्रम के संयोजक विशिष्ट अतिथि जागेश मिश्रा का जिलाध्यक्ष रोहित सिंह प्रदेश प्रवक्ता अनुराग पाण्डेय के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त तिवारी ने कहा कि हिंदुस्तान किसान मंच संगठन किसानों की प्रत्येक समस्या को समय समय पर उठाता है। और उनकी समस्याओं का निराकरण करने का हर सम्भव प्रयास करता रहा है। वही संयोजक जागेश मिश्रा ने कहा कि वह हर समय किसानो की सहायता करने उनके साथ है। वही संगठन के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा किसानों की हर लड़ाई लड़ने की बात कही और कहा अगर किसी भी किसान भाई को कोई समस्या होती है। हिंदुस्तान किसान मंच संगठन उनके साथ सदैव खड़ा है। जिलामहासचिव संदीप मिश्र ने कहा कि संगठन किसानों के सुख दुःख में भी साथी है और किसानों  व उनके हितों के लिए 24 घंटे तटपर है। कार्यक्रम के समापन पर बिमल तिवारी ने आये हुए अतिथियों पत्रकार बंधुओ व किसानो का आभार व्यक्त किया।
और कहा कि जिलामहासचिव सचिव के द्वारा 50 कम्बल रोहित सिंह ढाबा पर वितरित किये जायेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजा निगम, भोलानाथ तिवारी,नवदीप मिश्रा, अनुराग पाण्डेय,आनंद दीक्षित, राजेश यादव,रजत त्रिपाठी,हर्षित बाजपेई,तहसील मीडिया प्रभारी जाग्रत मिश्र,सुंदरलाल  मिश्रा, अमित पाण्डेय मधु शर्मा,वंदना मिश्रा,शोभित सिंह,शिवा सिंह, मदनी,सोनू तिवारी,रमन सरदार, गोलू सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...