शनिवार, 30 जनवरी 2021

आंदोलनरत पंजाब के एक और किसान की मौत

अकांशु उपाध्याय  
 नई दिल्ली। कृषि कानून को लेकर चल रहा आंदोलन अब नया रूप ले चुका है। एक तरफ आंदोलन को लेकर सरकार और किसानों के बीच में टकराव का माहौल बना हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ एक और किसान ने अपनी जिंदगी से हाथ दो दिया है। बताना लाजमी है कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में एक और किसान की मौत का मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय जगशेर सिंह के रूप में हुई है। जगशेर पंजाब के बरनाला जिले का रहने वाला था। पिछले काफी समय से आंदोलन में शामिल था। बीच-बीच में गांव में चला जाता था। इस दफा 23 जनवरी को आया था। फिलहाल बालोर चौक के नजदीक ठहरा हुआ था। रात को खाना खाकर सोया था। सुबह बेसुध मिला। किसान उसे अस्पताल में ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। हृदयाघात आशंका जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...