शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

गाजियाबाद पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा

गाजियाबाद पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह 
अश्वनी उपाध्याय  
गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा की गिरफ्तारी कर पाने में असमर्थ पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह अंकित हो जाता है। जबकि पूर्व चेयरमैन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से भ्रमण कर रहा है। ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट हो जाता है कि पीड़ित महिला का लंबे समय तक पुलिस के द्वारा मानसिक शोषण किया गया है। गौरतलब हो कि मनोज धामा पर नगर के विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावित धन राशि के गबन का भी आरोप लगा है। सामान्य दृष्टिकोण से मनोज धामा के विरुद्ध विधिक कार्रवाई से अपराधिक प्रवृत्ति की ओर संकेत होता है। हालांकि, यह न्यायालय ही बता पाएगा की वास्तविकता क्या है ? लेकिन यह अपराधिक कृत्य ही है या राजनीतिक द्वेष की प्रपंच संरचना है। इसका निर्णय भी न्यायालय के निर्णय के बाद ही हो पाएगा। बहरहाल, मनोज धामा के राजनीतिक जीवन को भारी क्षति पहुंची है। जनता के बीच प्रतिस्थापित गरिमा और प्रतिष्ठा पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। यह सामान्य-सी बात है यदि कोई अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति जन प्रतिनिधित्व करने की दावेदारी करता है तो जनता कहीं न कहीं अपराधिक प्रवृत्ति के दृष्टिकोण से ही आकलन करती है। जिसके कारण जनता ऐसे नेतृत्व को स्वीकार नहीं करती है। बल्कि, जनता ऐसे व्यक्ति से अपने संबंधों को भी सीमित करने की सदा पक्षकार बनी रहती है। जनता अपराधिक कृत्यों में संलग्न किसी भी राजनेता का सानिध्य नहीं चाहती है। वहीं, मनोज धामा के जीवन का सबसे ज्यादा बुरा दौर शुरू हो गया है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के परिणाम से भी अलग, यह आरोप पूर्व चेयरमैन की छवि पर काले दाग के समान है।
कहीं ना कहीं यह बात भी स्पष्ट होती है कि मनोज धामा का इस अपराध से गहरा संबंध है। राजनीतिक संरक्षण के चलते ही पुलिस पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार करने में अपने हाथ सिकौड़ रही है। पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। जिसके चलते क्षेत्र में अपराध का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन राजनीतिक संरक्षण अथवा अन्य कोई संबंध संवैधानिक प्रक्रिया के आगे बहुत छोटा होता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लापरवाह पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...