शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

विश्व में कोरोना से 9.30 करोड़ लोग संक्रमित

विश्व में कोरोना से 9.30 करोड़ लोग संक्रमित, अब तक इतने लोगों ने गंवाई जान

वाशिंगटन डीसी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप कम नहीं हो रहा है और विश्वभर में अब तक 9.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। जबकि 19.92 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ 30 लाख 51 हजार 654 लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 19 लाख 91 हजार 997 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.33 करोड़ हो गयी है। जबकि 3.88 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पांच लाख 27 हजार से अधिक हो गया। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 62 हजार 738 हो गयी है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,51,918 हो गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 83.24 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से 2.07 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 34.59 लाख हो गयी है जबकि 63,016 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 32.69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 86,163 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में करीब 29.10 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 69,452 मरीजों की मौत हाे चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 23.65 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,495 लाेगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 23.36 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 80,848 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 22.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,079 लोगों की मौत हुई है।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 20.04 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 44,672 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 18.49 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 47,491 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 17.70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 45,125 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से करीब 15.72 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग1.38 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
पोलैंड में संक्रमण के 14.14 मामले सामने आए हैं तथा 32,456 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 13.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,538 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 12.97 लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 35,552 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में 11.75 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 21,300 लोगों की मौत हो चुकी है।
पेरू में इस वायरस से अब तक 10.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 38,399 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.08 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,875 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 8.69 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 25,246 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,856 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 6.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 17,559 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से करीब 6.85 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 17,035 लोगाें की मौत हो चुकी है।
बेल्जियम में करीब 6.70 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,294 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.56 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 17,294 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.06 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,922 तक पहुंच गया है। इजरायल में इस महामारी से करीब 5.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 3,870 लोगों की जान जा चुकी है।बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.25 लाख को पार कर गयी है। और 7849 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वीडन में इस महामारी से 5.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,834 लोगों की मौत हुई है। पुर्तगाल में कोरोना में 5.17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8384 लोगों की मौत हो चुकी हैं।पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 5.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,863 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में 4.94 लाख लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9739 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से करीब 4.93 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 8586 लोगों की मौत हो चुकी है।
मोरक्को में इस महामारी से 4.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7884 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 6921 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6310 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,246, बोलीविया में 9530, मिस्र में 8421, ग्वाटेमाला में 5151 तथा चीन में 4,796 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...