गुरुवार, 21 जनवरी 2021

संक्रमण: 5.33 करोड़ से अधिक लोग ठीक हुए

वाशिंगटन डीसी। विश्व में जानलेवा कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण से 5.33 करोड़ से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 9.68 करोड़ से अधिक संक्रमित हुए हैं तथा अभी तक 20 लाख 73 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इससे निजात पाने के लिए कई देशों में कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया शुरू हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अभी तक पांच करोड़ 33 लाख 30 हजार 393 लोग ठीक हो गए है और इस महामारी से 20 लाख 73 हजार 938 लोगों की मौत हो चुकी है। नौ करोड़ 68 लाख 29 हजार 359 लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.44 करोड़ के पार हो चुकी है। जबकि करीब चार लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या एक करोड़ दो लाख 65 हजार 706 तक पहुंच गयी है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 10 हजार 883 पहुंच गया है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,52,869 तक पहुंच गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण से 76.18 लाख ठीक हो गए है। जबकि इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 86.38 लाख के पार हो गयी और इस महामारी से 2.12 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 35.95 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 65,632 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 35.15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 93,469 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में करीब 30.23 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 71,792 मरीजों की मौत हाे चुकी है। इटली में अब तक 24.14 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 83,681 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन एक बार फिर संक्रमितों के मामले में तुर्की से आगे निगल गया और यहां इस महामारी से अब तक 24.12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 54,637 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 24.06 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,487 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 20.90 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 49,499 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 19.57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 49,792 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 18.31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 46,216 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से करीब 16.89 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1,44,371 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के करीब 14.50 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 34,141 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 13.69 लाख के पार पहुंच गये हैं और तथा 38,854 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 13.48 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,057 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.10 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 22,264 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.73 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 39,044 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,350 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में कोरोना से करीब 9.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 26,857 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 9.09 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,820 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18,416 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से सात लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,485 लोगाें की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में 6.84 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,572 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.80 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,594 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.10 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 12,968 तक पहुंच गया है। पुर्तगाल ने संक्रमितों के मामले में इजरायल को पीछे छोड़ दिया है और यहां इस महामारी से 5.81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 9,465 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 8.75 लाख से अधिक हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4,181 हो गयी है। स्वीडन भी संक्रमितों के मामले में बंगलादेश से आगे है और यहां इस महामारी से करीब 5.38 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,797 लोगों की मौत हुई है। बांग्लादेश में कोरोना में 5.29 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7,950 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 5.27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,157 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में 5.05 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं तथा 10,042 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से करीब पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 8,924 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.62 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,043 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7,237 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.65 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6,338 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,437, बोलीविया में 9764, मिस्र में 8,747, ग्वाटेमाला में 5,343 तथा चीन में 4801 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...