मंगलवार, 19 जनवरी 2021

3 महीने से सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

पंतनगर। विश्वविद्यालय में तीन महीने से सफाई कर्मचारियों का वेतन ना मिलने के कारण पाई पाई को तरस रहे सफाई कर्मचारी आज झाड़ुओं के साथ विवि के गेट पर जमा हुए और जोरदार नारेबाजी की। कुछ देर बाद विवि के कुलपति तेज प्रताप उनसे मिलने गेट पर आए और उनकी समस्या सुनीं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आज शाम तक उन्हें उनका वेतन दे दिया जाएगा। इससे पूर्व कल कर्मचारियों के प्रतिनिधि और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद, प्रेमचंद, सुरेंद्र बाल्मीकि, मुनीश बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, राजेश बाल्मीकि, महेश बाल्मीकि एवं विनोद बाल्मीकि समस्त कर्मचारियों ने निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण से वार्ता की थी। जिसमें निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण द्वारा तुरंत वेतन देने का आश्वाशन दिया गया, परन्तु आज सुबह जब कर्मचारियों ने देखा कि ठेकेदार द्वारा वेतन देने की कोई कारवाही नहीं की गई है। तो उन्होंने विवि के गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी। आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले पन्तनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन दिए जाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारी अपने साथ झाड़ू भी लाए थे। उनका कहना था कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें सामने आर्थिक परेशानी की वजह से परिवार का भरण पोषण करने में दिक्कत आ रही है। सफाई मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तेश्वर ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों कहा कि यदि इनको एक माह भी वेतन न मिले तो इनके घर का बजट बिगड़ जाता है लेकिन इन गरीबो की चिंता अधिकारियों को बिल्कुल नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र विश्वविद्यालय के सफाई कर्मियों को वेतन न मिला तो प्रदेश संगठन भी पन्तनगर शाखा के साथ आंदोलन में भागीदारी करने पर विवश होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...