शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

भूकंप: 26 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल

इंडोनेशिया फिर भूकंप से कांपा, 26 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर आधी रात के बाद आये तेज भूकंप के कारण हुये भूस्खलन की वजह से कई लोगों को रात के अंधेरे में अपना घर छोड़ना पड़ा। भूकंप एवं भूस्खलन की घटना में 26 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 600 से ज्यादा घायल हुए हैं। बचावकर्मी अब भी घायलों की तलाश कर रहे हैं।
राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी की गई। एक वीडियो में एक बच्ची एक घर के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। बच्ची यह भी कहती दिखी कि उसकी मां जिंदा है। लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही। वहीं बचावकर्मियों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकम्प से एक अस्पताल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मरीजों को बाहर अस्थायी आपात तंबुओं में पहुंचाया गया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि करीब दो हजार लोगों को कई अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया है। उसने बताया कि शुक्रवार तड़के आए भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। इसका केन्द्र पश्चिम सुलावेसी प्रांत के मामुजु जिले में 18 किलोमीटर की गहराई में था। इसी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समुद्र के अंदर 5.9 की तीव्रता का भूकंप आया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...