शनिवार, 30 जनवरी 2021

2.55 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो की दवा

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी   
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ समेत पूरे सूबे में रविवार (31 जनवरी) से पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया जाएगा। पहले दिन आयोजित बूथ दिवस पर 800 बूथ पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के 2.55 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. रेखा शर्मा ने शनिवार को दी। उन्होने जनपद वासियों से अपील की है, कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। यदि एक भी बच्चा दवा पीने से छूट गया तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए प्रतिरक्षण अभियान की श्रंखला टूट जाएगी। इसलिए ऐसी लापरवाही कतई न करें। वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजीव कुमार ने बताया कि 31 जनवरी से शुरू होने वाला पल्स पोलियो अभियान सप्ताह भर तक चलेगा। रविवार को बूथ पर दवा पिलाई जाएगी और उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। इस अभियान के दौरान जनपद के 2.55 लाख बच्चों को ‘दो बूंद जिदगी की’ पिलाई जाएंगी। 31 जनवरी को जनपद में 800 बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि जनपद में 20 जनवरी, 2010 में पोलियो का आखिरी मामला धौलाना के गांव खिचड़ा में सामने आया था। इसके बाद जनपद को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था। जनपद में धौलाना के कुछ गांव हाई रिस्क जोन में आते हैं। इन इलाकों में खास सतर्कता बरती जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान के चलते चार और पाच फरवरी को पोलियो दवा नहीं पिलाई जाएगी। आठ फरवरी को अभियान के दौरान छूटे बच्चों को दवाई दी जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक भी करेंगी। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सभी टीम को आगाह किया गया है कि अभियान के दौरान एक भी बच्चा न छूटने पाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...