बुधवार, 2 दिसंबर 2020

दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किसान आंदोलन पर कहा, ”तस्वीरों में कई लोग किसान नहीं दिखते हैं। जो भी किसानों के हित में है, वह उनके लिए किया गया है। वे किसान नहीं हैं, जिन्हें कृषि कानूनों से समस्या है। वे अन्य लोग हैं। इसमें विपक्ष के साथ-साथ उन लोगों का हाथ है, जिन्हें कमीशन मिलता है।”


आम आदमी पार्टी ने साधा निशाना



वीके सिंह के बयान के बाद आम आदमी पार्टी ने उन पर हमला बोला है। वीके सिंह के कॉमेंट वाले ट्वीट का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा है कि क्या उन्हें बैलों के साथ आना चाहिए। ‘आप’ ने ट्वीट किया, ”क्या उन्हें किसानों की तरह दिखने के लिए हल और बैलों के साथ आना चाहिए?” मालूम हो कि आम आदमी पार्टी किसानों के आंदोलन के समय उनके साथ खड़ी रही है। वह भी केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बोलती रही है। हाल ही में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस की कुछ मैदानों को अस्थायी जेल में बदलने की मांग को भी खारिज कर दिया था।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...