गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

भाजपा: नई संगठनात्मक नियुक्तियां, केंद्रीय प्रभार

राणा ओबराय
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। सौदान सिंह का केन्द्र चंडीगढ़ रहेगा और वह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ राज्यों में भाजपा संगठन के साथ समन्वय करेंगे। भाजपा महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वी सतीश को संगठक के दायित्व पर नियुक्त किया है। सतीश, दिल्ली केन्द्र से संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चे के समन्वय के अलावा विशेष संपर्क के दायित्व का निर्वाह करेंगे। इसके अलावा शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। शिवप्रकाश का केन्द्र भोपाल होगा और वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल राज्यों में भाजपा संगठन के साथ समन्वय करेंगे। भाजपा के ये तीनों ही वरिष्ठ नेता पूर्व में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...