बुधवार, 23 दिसंबर 2020

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, व्यवस्था हुई प्रभावित

बिहार के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए, स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित
अविनाश श्रीवास्तव   
पटना। बिहार के जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई है। पटना चिकित्सा महाविद्यालय (पीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में ही राज्य सरकार ने हड़ताल के बाद भरोसा दिया था। कि प्रत्येक तीन वर्ष पर स्टाइपेंड की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी लेकिन वर्ष 2020 समाप्त होने को है। और अब तक स्टाइपेंड की राशि नहीं बढ़ाई गई है।
उन्होंने बताया कि सरकार के इस रुख के विरोध में पीएमसीएच, नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एनएमसीएच) समेत राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर डॉक्टर बुधवार सुबह सात बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल की जानकारी डॉक्टरों ने अस्पताल के प्राचार्य के साथ स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र लिखकर दे दी है। जेडीए की हड़ताल को रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। और मांगों को जायज बताया है।
जूनियर डॉक्टर ने चेतावनी दी है। कि जब तक स्टाइपेंड की राशि बढ़ाए जाने को लेकर सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पतालों में सुबह से ही ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं ठप हो गई है। हालांकि कोविड ड्यूटी जारी है। हड़ताल की वजह से मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिया है। कि सीनियर डॉक्टर ओपीडी चलाएंगे लेकिन मरीजों के लिए इलाज करवाना फिर भी आसान नहीं होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...