शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़

अमेठी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव को भाजपा सरकार किसान दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए शुकुल बाजार विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रदर्शनी लगाकर किसानों को जागरूक करते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे और बीजों का वितरण किया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 करोड़ किसान परिवारों को 18 हजार करोड़ रुपए का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खातों में किया उन्होंने कहा किसान हित ही सर्वोपरि हैं।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सिंहपुर ब्लाक मुख्यालय पर किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही। विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए किसानों को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ उनके निजी सचिव विजय गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, और जिला प्रवक्ता चंद्रमौली मौजूद रहे। वहीं शुकुल बाजार विकासखंड पर राज्य मंत्री सुरेश पासी ने अमेठी के विकास कार्यों की विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया। जिसमें अमेठी प्रशासन द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी मौजूद है। विकासखंड के प्रांगण में हजारों किसानों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव टेलीकास्ट सुना प्रधानमंत्री के उद्बोधन में इतना आकर्षण था कि 12 बजे से शुरू हुए उनके उद्बोधन को जनता सुनती रही।

देश के प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकानेक योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए किसानों से सीधे संवाद भी किया और राष्ट्र के नाम संबोधन में किसानों को देश का अन्नदाता तथा देश के विकास का प्रमुख स्रोत बताते हुए किसानों का आभार व्यक्त किया। लगभग 2 घंटे के आसपास चले प्रधानमंत्री के संबोधन को राज्य मंत्री सुरेश पासी सहित आम किसानों ने सुना।इस दौरान उप जिला अधिकारी मुसाफिरखाना रामशंकर, खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक पंडित राम उंजेरे शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल महामंत्री दिनेश कौशल, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ ओंकार नाथ सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री महेंद्र कुमार शुक्ला, भाजपा नेता विनय चौरसिया, प्रधान शिव नायक सिंह ,प्रधान उदय नारायण मिश्रा, पूर्व प्रमुख प्रत्याशी भूपेंद्र विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मनोज मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी राम मिलन यादव, एडीओ पंचायत विजय यादव, कृषि रक्षा इकाई सचिव चंद्रशेखर सहित हजारों किसान एवं प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...