गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

बर्फीली हवाओं से थरथर कांप रहा हैं उत्तर भारत

हरिओम उपाध्याय  

नई दिल्ली। नए साल की तैयारियों के बीच राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में है और फिलहाल दो दिन तक कोई राहत की उम्मीद नहीं है। उत्तर से पश्चिम की ओर बह रही बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है।दिल्ली में बुधवार को  न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आज और कल शीत लहर रहेगा। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।अगले सप्ताह बारिश के भी आसार हैं।

हरियाणा के नारनौल का पारा 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार का रात का तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। हिसार के साथ लगते राजस्थान के जिले चुरू में तापमान माइनस में चला गया। चुरू में रात्रि तापमान माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को हिसार का पारा 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू कश्मीर में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन भीषण ठंड का प्रकोप बना हुआ है। पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग बीते दिनों भारी बर्फबारी के कारण बंद है। मौसम विभाग ने दो जनवरी से बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश के आठ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। शिमला, मनाली सहित दूसरे पर्यटन स्थलों पर हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों की तादाद बढ़ गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 जनवरी तक खुश्क रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...