रविवार, 13 दिसंबर 2020

सरकार को गोला लाठी की जरूरत है: टिकैत

सरकार को गोला लाठी की जरूरत हैंः टिकैत 
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। गाजीपुर बॉर्डर पर सभा को संबोधित करते हुए चौ.राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को गोला लाठी की जरूरत है। हमनें किसानों से कहा है। कि कृषि यंत्रों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पहुँचे। अब सरकार को गोला लाठी देने का समय आ गया है। चौ. टिकैत ने कहा कि देशभर में ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा। जो किसान व्यस्त है। या साधन के कारण नही आ पा रहे है।वह सब स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे है। किसान कौम एक साथ है। यह आंदोलन एक ऐतिहासिक आंदोलन है। सरकार किसानों की एकता को तोड़ना चाहती है।लेकिन किसान इनको जान गया है।
धरने पर चरखी दादरी के विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि मैं किसान पुत्र हूं। विधायक बाद में हूं। किसान हित में हरियाणा सरकार से अपना समर्थन वापस कर चुका हूं। पूरा हरियाणा किसानों के साथ है। किसानों का आंदोलन सफल होगा क्योंकि इसमें सभी कौम इकटठा है। राष्ट्रीय बाल्मीकि महासंघ शादीपुर के अध्यक्ष मदन लाल बाल्मीकि ने भी राकेश टिकैत की अपना समर्थन पत्र दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...