रविवार, 20 दिसंबर 2020

कोहरा और शीत लहर का प्रकोप जारी, येलो अलर्ट

मौसम उत्तराखंड- राज्य में शीत लहर व कोहरे का रहेगा प्रकोप, येलो अलर्ट जारी
पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड व शीतलहर से अभी अगले 3 दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 20 से 22 दिसंबर तक राज्य के मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर व कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य के तमाम मैदानी क्षेत्र शीत लहर व कोहरे की चपेट में हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाला
समेत प्रचंड ठंड का सामना करना पड़ा है।
भीषण सर्दी से लोगों का बुरा हाल है। उत्तराखंड के कई इलाकों में कोहरा और पाला पड़ रहा है। सुबह और रात में ठंड का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है। कोहरे और पाले से लोगों में ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी है। वहीं पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड और बढ़ गई है। इस ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है।
मौसम विभाग की माने तो 20 एवं 21 अक्टूबर को राज्य के मैदानी जनपदों विशेषकर हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर में घना कोहरा एवं शीतलहर की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 22 दिसंबर तक राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं मध्यम व घना कोहरा छाया रहेगा। तथा भीषण शीतलहर के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...