गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

भारतः 31,522 नए संक्रमित नए मिलें

31,522 नए मामलों के साथ कुल केस 97,67,372, जानिए मौतों का आंकड़ा 
अकाशुं उपाध्याय
नई दिल्ली कोरोना संक्रमण की रफ्तार भारत में लगातार मंद पड़ती दिख रही है। भारत से ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील और टर्की में दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 31,522 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 412 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 37,725 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 97 लाख पार पहुंची स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 97 लाख 67 हजार 371 हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 41 हजार 772 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 72 हजार हो गए। अब तक कुल 92 लाख 53 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
 अबतक 15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 9 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15 करोड़ 7 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94.66 फीसदी है। एक्टिव केस 4 फीसदी से भी कम है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-187, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. बृहस्पतिवार, अप्रैल 25, 2024 3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथ...