शनिवार, 12 दिसंबर 2020

भारत में कोरोना के 30,005 नए मामले

भारत में कोरोना के 30,005 नए मामले, जानिए लोगों की हुई मौत
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारत में एक समय रोजाना करीब 90 हजार नए मामले सामने आ रहे थे। अब रोजाना मामले घटकर औसत 30 हजार के करीब आ चुके हैं। लेकिन अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 98 लाख के पार पहुंच चुकी है। देश में 13 दिनों से लगातार 40 हजार से कम कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 30,006 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 442 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है। कि बीते दिन 33,494 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका, ब्राजील और टर्की के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में आठवें नंबर पर है। 
संक्रमितों की कुल संख्या 98 लाख के पार स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 98 लाख 26 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 42 हजार 628 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 60 हजार हो गए। अब तक कुल 93 लाख 24 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) के मुताबिक, 11 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15 करोड़ 26 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10.65 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं। और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...