मंगलवार, 24 नवंबर 2020

विरोध में खड़ा होने पर 6 साल के लिए निष्कासित

एमएलसी का निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले मानवीर पुंडीर पूर्व जिलाध्यक्ष 6 साल के लिए बीजेपी से निष्कासित


अरविंद सैनी


सहारनपुर। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर महामंत्री जेपी राठौर ने मानवीर पुन्डीर को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने को अनुशासनहीनता माना है और उन्हें तत्काल 6 साल के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है ।उन्होंने बताया कि जनपद सहारनपुर के प्रत्येक मंडल में कुछ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं ,जो लोग दिनेश गोयल भाजपा प्रत्याशी के अलावा अन्य प्रत्याशियों का सहयोग कर रहे हैं ।उनके विरुद्ध भी निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी को अवगत कराया है। इस संबंध में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल से रिपोर्ट मंगाई गई है, स्नातक एवं शिक्षक चुनाव में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहारनपुर के प्रभारी हैं ,और उनके पास भी इस प्रकार की कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं ।जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अधिकृत प्रत्याशी दिनेश गोयल के अलावा अन्य प्रत्याशियों का चुनाव में प्रचार एवं सहयोग कर रहे हैं।                             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...