मंगलवार, 24 नवंबर 2020

तेंदुए जैसे जानवर ने कर्मचारी पर हमला किया

अंकित गोस्वामी


गाज़ियाबाद। जनपद के कवि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राज कुंज इलाके में आज सुबह सुबह 11:15 बजे तेंदुए जैसे जानवर देखने से सनसनी फैल गई। जैसे ही इसके बारे में आसपास के लोगों को जानकारी हुई लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इसी बीच राज नगर में रहने वाली जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के आवास पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी हरिमोहन पर इस रहस्यमई जानवर ने हमला बोल दिया। इसके बाद आनन-फानन में नगर निगम और वन विभाग के दर्जनों कर्मचारी आवास में जांच पड़ताल के लिए लगाए गए। लेकिन जानवर के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस की टीमें पास के इंग्राहम स्कूल पहुंची और उसको खाली कराया गया ।



हो सकती है जंगली बिल्ली


वहीं वन विभाग की जिला वन अधिकारी दीक्षा भंडारी का कहना है कि तेंदुए जैसा नजर आ रहा है पर यह जानवर फिशिंग कैट यानी जंगली बिल्ली भी हो सकती है। कई टीमें जांच में लगी हुई है जैसा भी स्पष्ट होता है इसकी सूचना दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद के वैशाली और वो पूरा जैसे इलाके में तेंदुए देखे गए थे। कई दिनों तक दहशत रही थी। राजनगर में इंग्राहम के पीछे घने जंगल हैं और यह पूरा इलाका कमला नेहरू नगर और रहीस पुर से जुड़ा होने के कारण यहां पर तेंदुए या जंगली बिल्ली आने की संभावना प्रबल हो सकती है।                                  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...