मंगलवार, 10 नवंबर 2020

राहतः 24 घंटे में 38,074 संक्रमित मिलेंं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के नए मामलों में कमी आई है और ये 40 हजार से नीचे आ गए हैं वहीं इसको मात देने वालों की दर 92.64 फीसदी हो गई है।


केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 38,074 नई पुष्टि हुई है तथा 42,033 मरीज स्वस्थ हुए तथा 448 लोगों की मृत्यु हो गयी है। इन्हें मिलाकर अब तक 85.91 लाख लोग संक्रमित हुए है जिनमें से 79.59 लाख स्वस्थ्य हो चुके है और 1,27,059 लोगों ने जान गंवाई है।संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 4,408 घटकर अब 5,05,265 रह गये हैं। इस समय स्वस्थ होने वालों की दर 92.64, मृत्यु दर 1.48 तथा सक्रिय मामलों की दर 5.88 फीसदी रह गयी है। इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित हुए महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों की फिर से एक लाख के ऊपर हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,192 सक्रिय मामलों की वृद्धि होने से इनकी संख्या बढ़कर 1,00,488 तक पहुंच गयी। जबकि 85 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 45,325 हो गयी है। इस महामारी से निजात पाने वाले की संख्या बढ़कर 15.77 लाख से अधिक हो गयी है।                
                   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...