शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

प्रियंका की फिल्म ‘एतराज’ के 16 साल पूरे

प्रियंका की फिल्म ‘एतराज’ के 16 साल पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर किया अनुभव


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘एतराज’ के 16 साल पूरे हो गए हैं। सुभाष घई निर्मित और अब्बास-मुस्तान निर्दशित एतराज में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के प्रदर्शन के 16 साल पूरे हो गये हैं। प्रियंका ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया।
प्रियंका ने लिखा, “वर्ष 2004 में मुझे एक्टर बने एक साल ही हुआ था। अब्बास मस्तान की थ्रिलर फिल्म में मैंने सोनिया रॉय का किरदार निभाया। मेरे अब तक के किरदारों में ये सबसे बोल्ड था। एक तरह से यह बड़ा खतरा भी था क्योंकि मैं फिल्मों में नई आई थी। मुझे यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि मैं बहुत डरी थी लेकिन मेरे अंदर का कलाकार कह रहा था कि मुझे कुछ बढ़िया करना चाहिए। सोनिया का रोल बिलकुल वैसा ही था…ज्यादातर हिस्से में दुष्ट, हिंसक, जटिल, खुद से प्यार करने वाली लेकिन यह अतिसंवेदनशील और भावुक भी था।”


बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने की खुदकुशी


अमेजन प्राइम ने ‘मिर्जापुर 3’ को हरी झंडी दिखाई


अभिनेत्री ने लिखा, “बेहतरीन निर्देशकों की जोड़ी अब्बास-मस्तान की मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। उन्होंने न सिर्फ मेरे जैसे नए एक्टर पर भरोसा किया बल्कि मुझे इतना प्रेरित किया कि मैं एक ऐसा रोल निभा सकूं जिस पर गर्व हो। आज 16 साल बाद जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो एतराज मेरे लिए एक गेम चेंजर सी लगती है। इसने मुझे सिखाया कि किरदारों को बिना किसी पूर्वधारणा के पूर्ण विश्वास के साथ बस निभाना चाहिए।”                                                                                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...