मंगलवार, 3 नवंबर 2020

मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

लखनऊ में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में मंगलवार सुबह सैर पर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रईस अख्तर ने बताया कि मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में सुबह सैर पर निकले बीडीसी सदस्य तथा प्रॉपर्टी डीलर विजय प्रताप पर जीप चढ़ा दी गई। अख्तर ने बताया कि प्रताप के सिर और पैरों में चोट आयी हैं। मौके पर कुछ खाली कारतूस भी मिले हैं। हालांकि शरीर पर गोली मारे जाने का कोई निशान नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि भागने की कोशिश में हमलावर मनोज की गाड़ी पलट गयी जिससे वह घायल हो गया। उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
अख्तर ने बताया कि मामले के खुलासे के लिये पुलिस की सात टीमें गठित की गयी हैं। इस घटना से नाराज परिजन ने आरोप लगाया है। कि प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर विजय पर गाड़ी चढ़ाने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बहरहाल पुलिस का कहना है। कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।                      


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...