बुधवार, 4 नवंबर 2020

मैं कुंवारी हूं, इसके जिम्मेदार अजयः तब्बू

मैं आज तक कुंवारी हूं इसके जिम्मेदार अजय देवगन है


मुंबई। बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस तब्बू आज अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। तब्बू आज 50 साल की हो गई हैं। और अब तक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दे रही हैं। वहीं फिल्मों के अलावा तब्बू की पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त चर्चाएं रहती हैं। सभी इस बात से हैरान हो जाते हैं। कि इंडस्ट्री की ये खूबसूरत एक्ट्रेस आज भी सिंगल क्यों हैं। वही अपने इस सिंगल स्टेटस के बारे में खुद तब्बू ने काफी पहले खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने अपने सिंगल होने के लिए अभिनेता अजय देवगन को जिम्मेदार ठहरा दिया था। तब्बू ने काफी पहले एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अजय देवगन उनके कितने अच्छे दोस्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके सिंगल रहने की वजह किस तरह अजय देवगन बने। उन्होंने कहा था। अजय और मैं एक दूसरे को 25 वर्षों से जानते हैं। अजय मेरे कजिन समीर आर्या के पड़ोसी और करीबी दोस्त हुआ करते थे। तब हम एक साथ बड़े हो रहे थे। और हमारी दोस्ती की नींव तभी पड़ गई थी। उन्होंने बताया कि जब मैं छोटी थी। तो समीर और अजय मुझ पर नजर रखा करते थे। मेरा पीछा किया करते थे। और अगर कोई लड़का मुझसे बात करने की कोशिश करता था। तो ये दोनों उसे पीटने की धमकी दिया करते थे। इसलिए अगर मैं आज कुंवारी हूं। तो उसकी वजह अजय देवगन ही है। वहीं उनसे ये भी पूछा गया कि क्या अजय देवगन ने आपकी शादी कराने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है। तो इस पर तब्बू हंसते हुए बोलीं मैं हर दूसरे दिन अजय को फोन करके कहती हूं कि वो शादी के लिए लड़का ढूंढे। तब्बू ने ये भी कहा कि अगर वो मेल एक्टर्स में किसी पर सबसे ज्यादा विश्वास करती हैं। तो वो अजय हैं। बता दें कि दोनों बेहद गहरे दोस्तों की जोड़ी वाली फिल्में विजयपथ हकीकत तक्षक दृश्यम गोलमाल अगेन दे दना दन सुपरहिट रही हैं। कई मर्तबा लोगों ने अजय देवगन का नाम भी तब्बू के साथ जोड़ा, लेकिन ये सब अफवाहें झूठी निकलीं और अजय ने काजोल से शादी कर ली।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...